कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम की नशा तस्कर के विरूद्व बडी कार्यवाही, कच्ची शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम की नशा तस्कर के विरूद्व बडी कार्यवाही, कच्ची शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम की नशा तस्कर के विरूद्व बडी कार्यवाही, कच्ची शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से भट्टी में प्रयुक्त 01 गैस सिलेण्डर, 01 गैस भट्टी, 01 टिन कन्स्तर, एक स्टील का बडा कटोरा छेदनुमा मय प्लास्टिक का पाईप, 01 एल्यूमिनियम का पतीला, 01 प्लास्टिक का बडा टव, Eagte Instant Dry Yeast पैक्ड पैकेट 500 gm , व 05 लीटर कच्ची शराब व 02 लीटर लहन की बरामद तथा मौके पर कच्ची शराब बनाने हेतु तैयार किया गया 200 लीटर लहन किया नष्ट ।*
*====================*
*श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* महोदय द्वारा वर्तमान में जनपद मे अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्व कार्यवाही करने के आदेश-निर्देश दिये गये है । जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सूर्यभूषण नेगी कोतवाली पटेलनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र मे रवाना किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखनी शुरू की गयी । जिसके पश्चतात पुलिस टीम को सूचना मिली कि लोहियानगर ब्रहमपुरी में एक व्यक्ति काफी समय से कच्ची शराब की भट्टी लगाकर बडी मात्रा में शराब बनाकर बेच रहा है आज भी उसके द्वारा कच्ची शराब की भट्टी से कच्ची शराब तैयार की जा रही है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लोहियानगर ब्रहमपुरी में दबिश दी गयी तथा मौके से एक व्यक्ति मोहन पुत्र बासुदेव साहनी निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र -38 वर्ष को उक्त स्थल से शराब की भट्टी लागाकर कच्ची शराब बनाते हुये गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा मौके से 01 गैस सिलेण्डर, 01 गैस भट्टी, 01 टिन कन्स्तर, एक स्टील का बडा कटोरा छेदनुमा मय प्लास्टिक का पाईप, 01 एल्यूमिनियम का पतीला, 01 प्लास्टिक का बडा टव, Eagte Instant Dry Yeast पैक्ड पैकेट 500 gm , व 05 लीटर कच्ची शराब व 02 लीटर लहन बरामद की गयी तथा मौके पर कच्ची शराब बनाने हेतु तैयार किया गया लगभग 200 लीटर लहन को पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया । पकडे व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । व्यक्ति के विरूद्व थाना पटेलनगर में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसे समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
*नाम/ पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*====================*
मोहन पुत्र बासुदेव साहनी निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र -38 वर्ष ।
*अभियुक्त से बरामद माल का विवरण*
*====================*
1- गैस सिलेण्डर-01
2- गैस भट्टी-01
3- टिन कन्स्तर-01
4- एक स्टील का बडा कटोरा छेदनुमा मय प्लास्टिक का पाईप,
5- एल्यूमिनियम का पतीला,-01
6- प्लास्टिक का बडा टव,-01
7- Eagte Instant Dry Yeast पैक्ड पैकेट 500 gm ,
8- कच्ची शराब-05 लीटर
9- 02 लीटर लहन
*पुलिस टीम*
*====================*
1-उ0नि0 श्री सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 अरुण कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 प्रवीण कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।




