थेरेपी चिकित्सा के नाम पर लडकी से छेडखानी कर दुराचार का प्रयास करने वाला चिकित्सक गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

थेरेपी चिकित्सा के नाम पर लडकी से छेडखानी कर दुराचार का प्रयास करने वाला चिकित्सक गिरफ्तार

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। एक युवती अपने परिजनों के साथ थाने पर आकर एक किता तहरीर दी कि प्रतिवादी चिकित्सक डॉ0 के.पी. सिंह एवं डॉ0 वर्मा द्वारा महर्षि पंतजली योग एवं चिकित्सा केन्द्र बिधोली में थेरेपी किये जाने के दौरान वादिनी के साथ छेडकानी करते हुए दुराचार का प्रयास किया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल धारा 328,376/511,354/323/504/506/352 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया , विवेचना म0उ0नि0 निधि डबराल को सुपुर्द की गयी । अभियोग में नामजद अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना किया गया ।

 

 

दिनांक 05.09.2023 को वादिनी के परिजन उक्त प्रकरण में चिकित्सा केन्द्र विधोली में संबंधित चिकित्सकों से वार्ता हेतु गये थे । जहां पर डॉ0 के.पी. सिंह द्वारा उत्तेजित होकर वादिनी के परिजनों के साथ अभद्रता की गयी । जिस पर परिजनों द्वारा उक्त आरोपी चिकित्सक को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया गया । पुलिस द्वारा नियमानुसार साक्ष्यों के आधार पर अभि0 डॉ0 के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर देहरादून को दिनांक 05.09.2023 को गिरफ्तार किया गया । अभि0 को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

 

डॉ0 के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *