डोईवाला पुलिस द्वारा शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर घटना का किया अनावरण – Uttarakhand Prime 24X7

डोईवाला पुलिस द्वारा शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर घटना का किया अनावरण

 

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। थाना डोईवाला पर वादिनी श्रीमती जलमा देवी रावत निवासी आनन्द विहार लेन न0- 03 मिंयावाला थाना डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 06.09.2023 को प्रातः वादिनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात अभियुक्त द्वारा बिजली के तार(नये) चोरी कर ली गयी है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-267/2023 धारा-380/427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी गई, उक्त चोरी के सम्बन्ध मे *श्रीमान पुलिस उप महा-निरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून* द्वारा पँजीकृत अभियोग मे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी गये माल की बरामदगी हेतू आवश्यक किये गये। निर्गत आदेश-निर्देशो के अनुक्रम मे *पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रमीण* एवं *क्षेत्राधिकारी महोदय डोईवाला* के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला* द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर चोरी अनावरण हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये ।

गठित टीम द्वारा अपेक्षानुरूप स्थानीय लोगो के सहयोग से आज दिनांक 06.09.2023 को आनन्द विहार मियावाला* से *अभियुक्त वसीम* पुत्र श्री सुलेमान निवासी चांदमारी थाना डोईवाला जनपद-देहरादून उम्र- 22 वर्ष से चोरी गये उक्त बिजली के तार(नये) बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुयी कि अभि0 चाँदमारी डोईवाला का निवासी है व नशे का आदि है तथा नशा करने हेतु मादक पदार्थ प्राप्ति हेतु मौके का फायदा उठाकर इस प्रकार की चोरियो को अंजाम देता है। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मुकदमा उपरोक्त मे चोरी हुयी बिजली की तार बरामद होने व गिरफ्तारी अभियुक्त होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

अभियुक्त वसीम* पुत्र श्री सुलेमान निवासी चांदमारी थाना डोईवाला जनपद-देहरादून उम्र- 22 वर्ष

 

*विवरण बरामदगी*

01-बिजली तार(नई) – 05 बण्डल

02-तार काटने हेतु चोरी मे प्रयुक्त वायर कटर-01

03-बिजली की तार के काटे गये टुकडे

(बरामद समान का मूल्य करीब 40000/-)

 

*पुलिस टीम*

——————

01- उ0नि0 मुकेश नेगी

02- हे0का0 दरबान सिंह

03- कानि0 तरूण कुमार

04- कानि0 सुरेन्द्र रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *