राह चलते व्यक्ति से ठगी कर सोने के मंगलसूत्र चुराने वाले दो अभियुक्त चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

राह चलते व्यक्ति से ठगी कर सोने के मंगलसूत्र चुराने वाले दो अभियुक्त चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार

 

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। रिपुल वर्मा पुत्र राजू वर्मा निवासी रिद्धी सिद्धी ज्वैलर्स बंगाली कोठी चौक देहरादून के द्वारा चौकी पर तहरीर दी कि दिनाँक 04-09-23 को जब वादी का भाई विपुल,दुकान से सोने के दो मंगल सूत्र जिनका वजन क्रमशः 17 ग्राम व 04 ग्राम व कुल कीमत 1 लाख रुपये थी को ढलाई हेतु धामावाला बाजार ले जा रहा था तो चन्दन नगर 108 आफिस के पास दो व्यक्तियों द्वारा उसे रास्ते में रोका तथा अपनी बातों से भम्रित कर उसके पास रखे सोने के दो मंगल सूत्र चोरी कर भाग गये।उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवालीनगर देहरादून पर मु0अ0सं0-394/2023 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात दो व्यक्ति पंजीकृत किया गया। घटना के सम्बन्ध में जनपद के उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया जिस पर *श्री दलीप सिंह कुँवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के द्वारा थाना क्षेत्र में हुयी चोरी की उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये,जिस पर *श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर* व *श्री नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा वादी के भाई विपुल से विस्तृत पूछताछ कर घटना कारित करने वाले व्यक्तियों के हुलिये की जानकारी ली तथा संदिग्धों की तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये।जिस पर दिनाँक 05-09-2023 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तगणों को मद्रासी कालोनी जाने वाले मार्ग तेल डिपो के पास से गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से वादी के भाई से चुराये हुये सोने के दोनों मंगल सूत्र सकुशल बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण*

1-विनय उर्फ टुल्ली पुत्र कुल प्रकाश निवासी 18 चन्दन नगर लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून उम्र-32 वर्ष

2-हिमांशु पुत्र राजू उर्फ राजकुमार निवासी 40 रेसकोर्स चन्दन नगर नाले के पास कोतवालीनगर देहरादून उम्र-24 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण*

दो मंगल सूत्र (सोने के)

वजन 17 ग्राम व 4 ग्राम

कीमत 100000 रु0

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी लक्खीबाग कोतवालीनगर देहरादून

2-उ0नि0 मोहन सिंह नेगी

3-अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह राणा

4-हे0का0 347 प्रदीप बहुखण्डी

5-का0 1775 राजेश कुँवर

6-का0 1470 राकेश सिंह पंवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *