महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन – Uttarakhand Prime 24X7

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

Date/26/10/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर वाल्मीकि समाज उत्थान सभा की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, धार्मिक जयकारों और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा से पहले श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान वाल्मीकि और डोली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा मलिंगार चैक, गुरुद्वारा चैक, लंढौर चैक, लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चैक और मालरोड से होते हुए लाइब्रेरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन हुआ।

शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी झांकियों के साथ राम दरबार, शिव परिवार और अन्य धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, उपेंद्र थापली, सोमेंद्र वोहरा, वाल्मीकि समाज उत्थान सभा के अध्यक्ष निरंजन लाल, सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री नीरज अग्रवाल, गुलशन कुमार, पालिका सभासद सचिन गुहेर, रुचिता गुप्ता, अतुल अग्रवाल और विजय बिंदवाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *