मसूरी के विद्यालयों में नाटक के जरिए दिखाई प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की झलक – Uttarakhand Prime 24X7

मसूरी के विद्यालयों में नाटक के जरिए दिखाई प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की झलक

Date/17/10/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मसूरी मंडल की ओर से महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘नमो सेवा गाथा’ नाटक का मंचन किया गया। सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के विकास, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से परिचित कराना था।

दोनों विद्यालयों में रंगमंच एवं संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकारों और छात्र-छात्राओं की संयुक्त टोलियों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनके संघर्षों, जनसेवा से जुड़े कार्यों और देशहित में लिए गए प्रमुख निर्णयों को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति दायित्व जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और देश के विकास में अपनी भूमिका समझने का संदेश दिया गया।

नाटक के समापन पर विद्यालयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश के सार्वजनिक जीवन, विकास यात्रा और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराने में उपयोगी हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विनोद उनियाल, दायित्वधारी निरंजन डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सभासद अनिल गोयल, विजय बिंदवाल, अनुज तायल, उज्ज्वल नेगी, विजय बुटोला, रमेश खंडूरी, आशीष जोशी, कुलदीप जदवान, मुकेश खरोला सहित भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालयों के शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *