Dehradunउत्तराखंड

सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Date/06/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम.श्री शहीद सत्येन्द्र चैहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर ’जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आर.के. खुल्बे, सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रदीप कुमार मणि, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, ’बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, देहरादून के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक न्याय एवं योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया और नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई कि हमारी नई पीढ़ी उड़ता पंजाब मूवी की तरह नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा ताकि युवा नशे की चपेट में न आएं।

मुख्य न्यायाधीश ने 4 विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर, 5 विद्यालयों को आरओ वाटर प्यूरीफायर तथा वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए। जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button