Dehradunउत्तराखंड

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

Date/07/09/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व भारतीय सर्व समाज महासंघ एवं इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने श्री वालिया को कांग्रेस की सदस्यता गृहण कराई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ हरक सिंह रावत ने पटका पहनाकर श्री वालिया का स्वागत किया। उत्तराखंड सरकार में दो बार दर्जा राज्य मंत्री रहे तथा भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित विशाल जनसभा व मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में राम कुमार वालिया को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, डॉ हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने भी श्री वालिया को कांग्रेस का पटका पहनकर पुनः कांग्रेस में शामिल होने पर उनको हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री वालिया ने कहा कि आज भाजपा सर्व समाज विरोधी हो गई है, चाहे भारत सरकार हो, चाहे उत्तराखंड की प्रदेश सरकार हो गरीब आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और तो और कफन के कपड़े पर कफन की लकड़ी पर भी जीएसटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ मैंने भाजपा ज्वाइन की थी कि गरीब आदमी का काम होगा, सर्व समाज का काम होगा, वह कोई काम नहीं हुआ।

मैंने सैकड़ो पत्र भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लिखे, लेकिन एक भी काम किसी गरीब आदमी का भाजपा की सरकार में नहीं हुआ।

ऐसे में इस पार्टी में रहना अब दुर्लभ हो गया था। इसीलिए मैने आज पुनः अपने घर कांग्रेस में वापसी की है।

अब जीवन भर कांग्रेस में रहकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा लोगों की सेवा करने का कार्य करूंगा। श्री वालिया के नेतृत्व में आज काग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य लोगो में मेहूवाला के पूर्व ग्राम प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राव नसीम अहमद, ग्राम रामपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान जनाब तनवीर अहमद, ग्राम जीवन गढ़ के पूर्व प्रधान रमेश सैनी, देहरादून से निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़े विजय प्रसाद भट्टराई, भारतीय सर्व समाज महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष तथा पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर इंजीनियर कृपाल सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल अनिल श्रीवास्तव, किसान नेता राजू तोमर, इंडियन किसान यूनियन के देहरादून महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी, उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुधीर चैधरी, प्रदेश सचिव फारुख चैधरी,राव शौकिन अहमद, देहरादून के नायब शहर काजी डा. अशरफ उल कादरी, हाजी सुलेमान,सोमेश कश्यप, हाजी इरफान मलिक, राम प्रसाद, कुरैशी ताम्रेज, मलिक राव, वसीम अहमद, शिवोहम सजवाण, रोहित नेगी, प्रियांशु ध्यानी, मोहित उपाध्याय, शीला श्रीवास्तव, सौरव सिंह, अमन सिंह, निशांत सिंह, अनुज गुस्साईं, मनीष, अंकुश राणा, विकाश नेगी, अभिजीत कोटनाला, पंकज पंवार, निखिल सिंह, राजन शर्मा, रूपेश कश्यप, दीपक, आयुष सेमवाल, सोमेश, सूरज सिंह, जितिन कपूर, प्रमोद कला, त्रिलोक खर्कवाल,रितेश सिंह, अजय रावत दुष्यंत सिंह, गणेश अधिकारी, रोहित सिंह, गौतम नौटियाल आदि शामिल रहे प् इस अवसर पर श्री वालिया के समर्थन में उनके साथ कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक नानक चंद, प्रदेश प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी, वसीम अहमद, महानगर उपाध्यक्ष अमन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button