
दिनांक/11/11/2024
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट के आवास पर हुई, जिसमे समिति का स्थापना दिवस 24 नवंबर को बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ-साथ रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
सर्व सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परिवार कम से कम घ्500 कंट्रीब्यूशन जमा करेगा तथा जो अपनी स्वेच्छा से 500 से अधिक की धनराशि देना चाहता है वह दे सकता है तथा टोटल कंट्रीब्यूशन जमा करने के बाद यदि अतिरिक्त व्यय होता है तो उससे समिति के फंड से व्यय किया जाएगा। बैठक में कमल सिंह गुसाई, डॉ. हरीश चंद शर्मा, राजपाल सिंह, हर्षवर्धन गौड़, निर्मल साहनी, संदीप यादव, यशवीर सिंह, निश्चल त्यागी, सपन ढौंडियाल, संदीप सिंह मेहर, डॉ. मिगचल, कुलदीप ओझा, बी.सी. सनवाल, नलिन नैथानी आदि उपस्थित रहे।




