गुलदार ने मुर्गी बाड़े में घुसकर जमकर उड़ाई दावत – Uttarakhand Prime 24X7

गुलदार ने मुर्गी बाड़े में घुसकर जमकर उड़ाई दावत

Date/27/08/2026

Pauri/Uttarakhand prime 24×7 

पौड़ी। जनपद के मासों तल्ला क्षेत्र में एक गुलदार शिकार की तलाश में एक ग्रामीण के मुर्गी बाड़े में घुस गया। जमकर गुलदार ने मुर्गियों की जमकर दावत उड़ाइ। गुलदार के बाड़े में घुसने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद पौड़ी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के दौरान वन विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हो गए। दोनों घायल वनकर्मियों को उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल भेजा गया।

गुलदार ने मुर्गी बाड़े में घुसकर कई मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। मुर्गी बाड़े के स्वामी अर्जुन सिंह रावत के अनुसार, गुलदार ने करीब 60 मुर्गों को निवाला बनाया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के दौरान वन विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल भेजा गया। वन विभाग की ओर से गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों की लगातार गतिविधि से गुलदार असहज दिखाई दिया। ऐसे में वन विभाग की टीम को रेस्क्यू अभियान में सावधानी बरतनी पड़ रही है। विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे मुर्गी बाड़े के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपनी गतिविधियां कम रखें, ताकि गुलदार को सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया जा सके। वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण राकेश गौरशाली ने बताया कि गुलदार के मुर्गी बाड़े में घुसने से कृषक को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि करीब 60 मुर्गियों की मौत हो चुकी है, जबकि रेस्क्यू अभियान के दौरान दो वनकर्मी भी गंभीर घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *