कांग्रेस के कथित दलित-विरोधी बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया पुतला दहन – Uttarakhand Prime 24X7

कांग्रेस के कथित दलित-विरोधी बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया पुतला दहन

Date/16/10/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, महानगर देहरादून द्वारा कांग्रेस पार्टी के कथित दलित-विरोधी बयानों के विरोध में पुतला दहन कर, कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के सम्मान, स्वाभिमान, संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है ।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं व्यक्ति की गरिमा के मूल्यों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। समाज के किसी भी वर्ग के प्रति अपमानजनक टिप्पणी अथवा भेदभावपूर्ण व्यवहार सामाजिक समरसता और संवैधानिक भावना के अनुरूप नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के सम्मान, अधिकारों और उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। ऐसे में किसी भी वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले बयानों का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप विरोध किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का वास्तविक अर्थ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और न्याय उपलब्ध कराना है। हमारा संकल्प ऐसा समरस एवं समतामूलक समाज स्थापित करना है, जहाँ जाति, वर्ग अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो और प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों का लाभ प्राप्त हो।

श्री घुनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा दलित समाज के सम्मान, सामाजिक समानता तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना ही एक सशक्त, न्यायपूर्ण और समावेशी राष्ट्र के निर्माण का आधार है। कांग्रेस के कथित दलित-विरोधी बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में रविन्द्र कटारिया, रविन्द्र वाल्मीकि, जयपाल वाल्मीकि, विनोद महार, सुरेन्द्र घेयल, आदित्य नैय्यर, दयाराम, अमित मोहन, विशाल बिरला एवं नरेन्द्र सिंह सहित अनुसूचित मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *