Dehradunउत्तराखंड

उर्मिला सनावर के खिलाफ दून में एक और मामला दर्ज

उर्मिला सनावर के खिलाफ दून में एक और मामला दर्ज

Date/27/08/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे को लेकर सुर्खियों में आईं उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भाजपा नेत्री आरती गौड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता आरती गौड़ नेत्री ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों और टिप्पणियों का इस्तेमाल किया। शिकायत में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से परेशान होने और आत्महत्या करने की बात का भी उल्लेख किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, टिप्पणियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, उर्मिला सनावर के खिलाफ इससे पहले देहरादून और हरिद्वार में चार मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामला पिछली घटनाओं से अलग हैं। इसकी जांच स्वतंत्र रूप से की जा रही है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया पीड़िता शिकायत में दो तरह के आरोप लगाए गए हैं। इनमें महिलाओं और पीड़िता के प्रति सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप शामिल है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की जांच के साथ ही उपलब्ध अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस मामले से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button