Mussoorieउत्तराखंड

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया

Date/10/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी द्वारा आयोजित 20वीं मैनोराइट आमंत्रण दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में देहरादून एवं मसूरी के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 100 युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्गों के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों के साथ-साथ ओपन बालक एवं बालिका युगल वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, फुर्ती, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में द दून स्कूल के जिविन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जॉर्ज कॉलेज के अविक अग्रवाल को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट जॉर्ज कॉलेज के श्लोक अग्रवाल ने अपने ही विद्यालय के श्रेयांश वत्राना को कड़े मुकाबले में 3-1 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में भी श्लोक अग्रवाल, सेंट जॉर्ज कॉलेज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए द हेरिटेज स्कूल के अधिराज चैधरी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया। बालक युगल ओपन वर्ग में द दून स्कूल के जिविन एवं शौर्य की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वाइन बर्ग एलन स्कूल के अरुल एवं आरिश को 3-2 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में हिम ज्योति स्कूल की इशिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाइनबर्ग एलन स्कूल की विनोरा जैन को 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में वाइनबर्ग एलन स्कूल की रिहाना ने अपनी ही विद्यालय की कृष्णा बेहेटी को सीधे गेमों में 3-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में हिम ज्योति स्कूल की प्रिया ने अपनी ही विद्यालय की शीटल को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बालिका युगल ओपन वर्ग का फाइनल मुकाबला भी हिम ज्योति स्कूल की खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें प्रिया एवं शीटल की जोड़ी ने काशिश एवं तेरेशा की जोड़ी को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता ने उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में द दून स्कूल, देहरादूनय द हेरिटेज स्कूल, देहरादूनय वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादूनय द आर्यन स्कूल, देहरादूनय द एशियन स्कूल, देहरादूनय कासिगा स्कूल, देहरादूनय फाइलफोट पब्लिक स्कूलय सेंट जोसेफ्स एकेडमी, देहरादूनय हिम ज्योति स्कूल, देहरादूनय गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल, मसूरीय मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, मसूरीय वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी तथा सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के टीटी खिलाड़ी व मैनोराइट वरुण जैन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। मैनोराइट वरुण जैन एवं रेव. ब्रदर ब्रिटो, सुपीरियर एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button