Mussoorieउत्तराखंड

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की

Date/27/07/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस सभागार में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट व पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजलि दी व हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम देश के महान व्यक्तित्व वाले थे जिन्होंने जीवन में असफलता को सफलता में परिवर्तित किया व एक समाचार पत्र बांटने वाले से लेकर देश के वैज्ञानिक बने जिन्हें मिसाइल मैन नाम दिया गया व उसके बाद राष्ट्रपति बने। उनके जीवन से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि जीवन में संघर्ष करते रहना चाहिए, व असफलता को सफलता में कैसे बदला जाता है उनसे सीख लेनी चाहिए। वहीं उन्होंने प्रदेश के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व कहा कि उन्होंने भी पूरा जीवन ईमानदारी से जन संघर्ष करते हुए जिया। वह छात्र जीवन से राजनीति में आये दो बार डीएवी के अध्यक्ष रहे, एमपी का चुनाव लडा, व मजदूरों के हितो के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया वह उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रहे, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव रहे व उन्होंने मसूरी में भी इंटक का गठन कर यहां विभिन्न विभागों में यूनियन को चलाया। उन्होंने भी जीवन में कभी कोई अपेक्षा नहीं रखी व साधारण जीवन जिया। उनकी मौत से उत्तराखंड ने एक ईमानदार कर्मठ नेता खो दिया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस भवन में देश के प्रथम नागरिक अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि व हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनासोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वीरेद्र कैंतुरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर,युवा प्रदेश महामंत्री जगपाल गुसांई, वसीम खान, पूर्व सभासद दर्शन रावत, मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, मामिल अली, तेजपाल रौथाण, केडी नौटियाल, महेशचंद, तहमीना खान, सुदेश सैनी, योगेश मल्ल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button