
Date/20/06/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। पिथौरागढ़ में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून द्वारा केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोक सेवा ही संकल्प-12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम पिथौरागढ़ की महापौर कल्पना देवलाल रहीं। गणेश भंडारी, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति और जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंद्रियाल ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ष्विश्वास के, विकास के, जन कल्याण केदृवार्तालापष् कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।
श्री सुंद्रियाल ने कहा कि विगत 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, सामाजिक कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं तथा योजनाओं की सही एवं तथ्यात्मक जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री सुंद्रियाल ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि इस संवादात्मक कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श होगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने जनपद पिथौरागढ़ में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विशेष रूप से कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के माध्यम से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करने के लिए व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य किए गए हैं, जिससे स्थानीय जनता को सुविधा मिलने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी क्षेत्र को मजबूती मिली है। साथ ही जनपद में हवाई सेवाओं एवं एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से पर्यटन, व्यापार एवं आवागमन को नई गति प्राप्त हुई है।




