वैलेंटाइन डे पर ‘किराये का प्रेमी’ ऑफर, गुरुग्राम के युवक ने शुरू की अनोखी सर्विस – Uttarakhand Prime 24X7

वैलेंटाइन डे पर ‘किराये का प्रेमी’ ऑफर, गुरुग्राम के युवक ने शुरू की अनोखी सर्विस

वैलेंटाइन डे (Valentine Day) सबके लिए एक जैसी खुशी नहीं लाता। इस दिन जोड़े एक-दूसरे के लिए रोमांटिक सरप्राइज की योजना बनाने में व्यस्त रहते हैं तो यह दिन कई सिंगल्स को अकेलेपन की याद भी दिलाता है। गुरुग्राम के एक युवक ने वैलेंटाइन डे के लिए कुछ अनोखा ट्राई किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्टर हाथ में लिए अपनी एक तस्वीर अपलोड की है। पोस्टर पर लिखा है- बॉयफ्रैंड ऑन रेंट (किराये का प्रेमी)। इस बहुमुखी प्रतिभा वाले बैचुलर ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और साथी की जरुरत है तो मुझे किराये पर लेने में शर्म महसूस न करें। यह सिर्फ वैलेंटाइन डे तक का ऑफर नहीं है।

यह शख्स है 31 साल का शकुल गुप्ता। इंस्टाग्राम पर डाली गई अपनी तस्वीर में यह व्यक्ति वैलेंटाइन डे के लिए अपने लिए गर्लफ्रैंड खोज रहा है। उसका मानना है कि वह इससे दूसरे सिंगल्स की भी मदद कर रहा है। शकुल गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके इरादे न तो कमर्शियल हैं और न ही सेक्सुअल। वह बस खुद को किराये के प्रेमी के रूप में दिखा रहा है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसने दावा किया है कि खुद को किराए पर देने के पीछे की एकमात्र वजह अकेलेपन से बचना है।

अपनी पोस्ट में उसने लिखा, “अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं या आपको साथी की ज़रूरत है, तो मुझे किराए पर लेने में कोई शर्म महसूस न करें ताकि मैं आपको आपके जीवन की सबसे अच्छी डेट दे सकूं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *