‘प्रेग्नेंट है आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड’, राखी सावंत का चौंकाने वाला दावा – Uttarakhand Prime 24X7

‘प्रेग्नेंट है आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड’, राखी सावंत का चौंकाने वाला दावा

एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। पहले राखी ने आदिल पर पैसों को लेकर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया। दूसरी तरफ एक ईरानी छात्रा ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया। राखी ने बताया था कि आदिल की एक गर्लफ्रेंड है और शादी के बाद भी उनका रिश्ता बरकरार है। गर्लफ्रेंड के कहने पर ही वह उनके साथ मारपीट करता है। अब राखी ने एक और सनसनीखेज दावा किया है कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है।

सोमवार को राखी पपराजी के सामने आईं। उन्होंने बताया कि आदिल पर एक ईरानी लड़की ने रेप का केस किया है। राखी कहती हैं, ‘दुनिया मुझे कह रही थी… मैं सच्ची थी सच्ची ही रहूंगी, मुझे ऊपरवाला झूठ बोलने की इजाजत नहीं देता और मैं कभी झूठ नहीं बोलती।‘ जब उनसे पूछा गया कि क्या आदिल अभी जेल से छूटेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मेरे लगने से कुछ नहीं होता। सारे चार्जेस लगे हैं उस पर। ‘

राखी ने कहा, ‘जिन लड़कियों के साथ आदिल ने बहुत क्रूरता की वो सारी लड़कियां चुपचाप बैठी हैं। सबसे ज्यादा दर्द इस बात का है कि अभी खबर आ रही है कि आदिल की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है। मैंने न्यूज में देखा। यह मेरे लिए चौंकाने वाला है। आदिल ने मेरे साथ बेबी प्लान किया था। मैं उसकी पत्नी हूं लेकिन अब उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है। मैं तुम्हारी पत्नी हूं आदिल, मुझे कैसे जिंदा रहना है आदिल, बता दो मुझे। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *