
Date/18/04/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। अग्निशमन मुख्यालय एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून एवं ’मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद- देहरादून के आदेशानुक्रम क्रम में अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रमानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मसूरी के नेतृत्व में हैम्पटन कोर्ट स्कूल व अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज’ में प्रधानाचार्य की उपस्थिति में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
अग्नि शमन अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करना तथा विद्यालय में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाना था। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अग्निशमन उपकरणों को चलाए जाने का अभ्यास किया गया व जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की ताकि जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण का लाभ लेकर आग पर काबू पाया जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने भविष्य में इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाने का अनुरोध किया गया। फायर टीम द्वारा विद्यालय प्रबंधन से किसी भी आपात स्थिति में विद्यालय के समस्त प्रवेश निकास मार्ग को अवरोध मुक्त रखने तथा समस्त छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत में किसी प्रकार की अग्नि का दुर्घटना होने पर आपातकालीन नंबर 112 में कॉल कर संपर्क करने के लिए बताया गया।




