Dehradunउत्तराखंडदुखद

बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

 

उत्तराखण्ड प्राइम। रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक 5 वर्षीय मासूम घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद राहगीरों ने 108 की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने नईम नाम के एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक नईम उम्र 45 वर्ष। पुत्र महबूब निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी व 5 वर्षीय बेटे के साथ हरिद्वार के जवालापुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। जहां से देर शाम को वो वापस अपने घर सहारनपुर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्राली से जा टकराई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने नईम को मृत घोषित कर दिया। वहीं जानकारी पाकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे, परिजनों ने मृतक नईम की पत्नी और बेटे को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button