
Date/13/02/2026
Vikashnagar/ Uttarakhand prime 24×7
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मोर्चा द्वारा बिजली चोरी (लाइन लॉस) के मामले में विगत कई वर्षों से राजभवन व सरकार पर लगातार हमलावर होने के चलते मा. मुख्यमंत्री द्वारा बिजली चोरों और अधिकारियों के खिलाफ सख्ती किए जाने का फरमान जारी किया गया है, जोकि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रसन्नता की बात है एवं इस मामले में मा. मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता है द्य नेगी ने कहा कि बिजली चोरों और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते जून 2025 तक लाइन लॉस 5-6 विद्युत वितरण खंडों में 30 से 40 फ़ीसदी तथा लगभग 15 विद्युत वितरण खंडों में 20 से 30 फ़ीसदी लाइन लॉस था तथा इसी प्रकार ए टी एंड सी लॉसेस 50 से 60 फ़ीसदी था द्य कुल मिलाकर जून 2025 के अंत में प्रदेश भर का लाइन लॉस 18.12 फ़ीसदी हो गया था, जिसकी वजह से लगातार विद्युत उपभोक्ता पीस रहा था द्य इस समय भी लाइन लॉस लगभग 15 से 17 फ़ीसदी तक है। इस लाइन लॉस के चलते सरकार ने कई तरह के टैक्स/एरियर उपभोक्ताओं पर थोप रखे थे। नेगी ने हैरानी जताई कि प्रमुख विपक्षी दल व अन्य कोई भी लाइन लॉस मामले में बोलने को तैयार नहीं था सिर्फ और सिर्फ मोर्चा ही इस मामले में मुखर था। मोर्चा को भरोसा है कि अब बिजली चोरी रोकने की दिशा में इस अवैध गठजोड का पर्दाफाश होगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व दिलबाग मौजूद थे।




