Almoraउत्तराखंड

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई का एम्स दिल्ली में निधन

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई का एम्स दिल्ली में निधन

Date/10/02/2026

Almora/Uttarakhand prime 24×7 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल का सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान निधन हो गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सतीश नैनवाल लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने लगातार इलाज किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 10 फरवरी मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

सतीश नैनवाल के निधन की सूचना मिलते ही भिकियासैंण, रानीखेत सहित पूरे अल्मोड़ा जिले में शोक का माहौल बन गया। क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख देखा जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की। प्रमोद नैनवाल वर्तमान में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और साथ ही भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वे क्षेत्र में अपने सामाजिक सरोकारों और सक्रिय जनसेवा के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button