
Date/03/03/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। साल का पहला चंद्रग्रहण आज सिंह राशि और मघा नक्षत्र में मंगलवार को लगा। ऐसे में सूतक काल लगते ही मंदिरों के कपाट भी सुबह ही बंद कर दिए गए थे। ग्रहण खत्म होते ही लोगों ने गंगा स्नान किया। वहीं शुद्धिकरण के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3ः27 बजे शुरू हुआ और इसका समापन शाम 6ः57 बजे हुआ। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहे।




