हाथी के दांत के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

हाथी के दांत के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Date/04/11/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। वन्य जीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ द्वारा एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से एक हाथी दांत भी बरामद हुआ है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से सूचना मिली थी कि बुग्गावाला हरिद्वार क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेनुवली डेवलप किया गया जिस पर आज बिहारीगढ़ से हरिद्वार जाने वाले रास्ते बुद्धवाशहीद ग्राम से आगे सड़क पर एक व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है जिसने अपना नाम गुलाम हसन उर्फ शमशेर बताया और उसके कब्जे से 1 हाथी दांत बरामद हुआ है। हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *