खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दिनांक/04/11/2025

Champawat Uttarakhand prime 24×7 

चंपावत।  मंगलवार सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और उन्हे अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट के सीमांत क्षेत्र ढुंगरा बोरा क्षेत्र में करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम निवासी ढुंगरा बोरा अपनी टैक्सी वैगनआर से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। कार में मनीषा पुत्री हजारी राम निवासी ढुंगरा बोरा और विक्रम राम पुत्र सुरेश राम सवार थे। बताया जा रहा है कि ढुंगरा बोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार चालक मुकेश कुमार,और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम राम गंभीर रूप से घायल गया। ग्रामीणों ने विक्रम राम को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जिसकी अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *