खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत

दिनांक/15/06/2025

Chamoli/Uttarakhandprime 24×7 

चमोली। थराली में कुलसारी आलकोट-माल बजवाड़-मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे ऑल्टो किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी। ढालू और नोणा गांव के पास ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं डीडीआरएफ की टीम में स्थानीय लोगों के साथ घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर खाई से निकाला। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों शवों का रेक्सयू किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया सड़क हादसे में वाहन चालक दर्शन राम उम्र 54 पुत्र लूती राम निवासी पासतोली एव दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 पुत्र बलराम जोशी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *