डॉ. आहुजा पैथोलॉजी एण्ड इमेजिंग सेन्टर ने मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर से की साझेदार – Uttarakhand Prime 24X7

डॉ. आहुजा पैथोलॉजी एण्ड इमेजिंग सेन्टर ने मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर से की साझेदार

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

दिनांक/05/06/2025

देहरादून। देहरादून की प्रमुख डायग्नोस्टिक चेन डॉ. आहुजा पैथोलॉजी एण्ड इमेजिंग सेन्टर (डीएपीआईसी) ने देश की दूसरी सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ग्रुप के साथ साझेदारी की है। यह गठजोड़ बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट के तहत हुआ है, जिसके तहत डीएपीआईसी की क्षेत्रीय पहुंच को मेट्रोपोलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञता से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य भर में उच्च गुणवत्ता वाली, किफायती और आधुनिक जांच सेवाओं को और अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस समय डीएपीआईसी देहरादून में दो एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं और नौ रोगी सेवा केंद्र संचालित कर रहा है, जबकि मेट्रोपोलिस के पास एक लैब और छह केंद्र हैं। इस साझेदारी से दोनों का संयुक्त नेटवर्क मजबूत होगा और अगले तीन वर्षों में लगभग 100 नए केंद्रों को खोलने की योजना है। ये सेवाएं हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और खटीमा जैसे 20-25 शहरों तक पहुंचेंगी, जिससे लोगों को उनके घर के पास ही जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी।

अगले एक साल में, डीएपीआईसी मेट्रोपोलिस के 4,000 से अधिक डायग्नोस्टिक टेस्ट का उपयोग करते हुए अपनी सेवाओं को दोगुना करने जा रही है। इसमें पाचन, गुर्दा, तंत्रिका तंत्र, कैंसर, महिला और बाल स्वास्थ्य, संक्रामक रोगों और आणविक जांच (मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स) जैसी खास जांचें शामिल होंगी। अब तक ये टेस्ट केवल बड़े शहरों में उपलब्ध थे, लेकिन अब ये स्थानीय स्तर पर भी सुलभ होंगे, जिससे मरीजों को तेज निदान और बेहतर इलाज का रास्ता मिलेगा।

इस साझेदारी से ग्राहकों को कई तकनीकी रूप से उन्नत और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी-जैसे घर से सैंपल कलेक्शन, ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान, और अस्पतालों व लैब्स के लिए ऐप आधारित ट्रैकिंग सिस्टम। डीएपीआईसी के बिजनेस पार्टनर्स के लिए भी एक खास पार्टनर मैनेजमेंट पोर्टल तैयार किया जाएगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मुनाफा बढ़ सके। इसके साथ ही ट्रूहेल्घ्थन्न् वेलनेस पैकेज पेश किए जाएंगे, जो विशेष रूप से युवा और कामकाजी लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, ताकि लोग अपनी सेहत के प्रति सजग रहें।

इस साझेदारी को लेकर डॉ. आहुजा पैथोलॉजी एण्ड इमेजिंग सेन्टर के संस्थापक डॉ. आलोक आहुजा ने कहा, डीएपीआईसी में हमने हमेशा सटीक जांच और समुदाय की सेवा को प्राथमिकता दी है, और यही हमारे भरोसे की बुनियाद है। मेट्रोपोलिस के साथ यह साझेदारी हमें उत्तराखंड के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने में मदद करेगी। मेट्रोपोलिस की तकनीकी विशेषज्ञता और समर्थन के साथ, अब हम तेजी से विस्तार कर पाएंगे, अत्याधुनिक जांच स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा पाएंगे और मरीजों के लिए सेवाओं को और किफायती बना पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *