अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे मकान के ऊपर गिरी बस, कई घायल – Uttarakhand Prime 24X7

अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे मकान के ऊपर गिरी बस, कई घायल

दिनांक/19/05/2025

Tehri/Uttarakhandprime 24×7 

टिहरी। सोमवार को टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बने मकान के उपर जा गिरी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के यात्री बस से बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वह पौखाल स्यालकुंड के समीप एक होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद तीन यात्री ही बस में चढ़े थे, तभी बस अनियंत्रित होने से 10 मीटर नीचे बने बलवीर सिंह के घर की छत पर गिर गई। जिस कारण तीन यात्री घायल हुए हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस ने घायलों जिनमें कैलाश चन्द्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू शामिल हैं उन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीनगर अस्पताल पहंुचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *