प्रशासन ने अवैध रूप से काटे गए प्लाट किए ध्वस्त – Uttarakhand Prime 24X7

प्रशासन ने अवैध रूप से काटे गए प्लाट किए ध्वस्त

दिनांक/15/05/2025

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7 

हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के टीम ने गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई प्लाटिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ सौ से अधिक काटे गए प्लॉट ध्वस्त किए। कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी पुलिस फोर्स और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी।

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया इस संबंध में पहले ही कॉलोनी काटने वाले के खिलाफ प्राधिकरण की ओर से चालान और नोटिस जारी किए गए थे। उसके बावजूद भी अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. जिनका दावा था कि उन्होंने उक्त जमीन खरीदी है। उसी पर प्लाटिंग कर रहे थे. सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा अवैध निर्माण या प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। उन्होंने बताया बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति या बिल्डर कॉलोनी काटता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *