नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे

दिनांक/08/03/2025

Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7 

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में एक नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक नाबालिग आरोपी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार शिवपुरी निवासी एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को तलाश करना शुरू किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को निर्माणाधीन बिल्डिंग साइड से सकुशल बरामद किया। इस दौरान दो श्रमिकों को भी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया। जबकि एक नाबालिग श्रमिक को अपनी हिरासत में लिया। दो आरोपियों की पहचान सावेज और साकिर, निवासी गंगनहर रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग को बाल सुधार ग्रह भेजा है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान टिहरी आयुष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में पीड़िता का मेडिकल करा लिया है। अभी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *