जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने सुनीं जनशिकायतें – Uttarakhand Prime 24X7

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने सुनीं जनशिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 116 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व, एमडीडीए, पंचायतीराज, विद्युत, बाल-विकास, पुलिस, सिंचाई, लोनिवि, समाज कल्याण, नगर निगम, पेयजल निगम आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। विगत जनसुनवाई में डांडीपुर मच्छी बाजार निवासी अमित अरोड़ा की पुत्री हर्षिता अरोड़ा का निजी स्कूल में दाखिला दिलाने पर संबंधित द्वारा धन्यवाद दिया तथा किताबें दिलवाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने पुस्तक दिलाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।जनसुनवाई में डांडीपुर मच्छी बाजार निवासी हर्षिता ने जिलाधिकारी से कक्षा 4 की किताबें दिलवाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बालिका को किताबें उपलब्ध कराई जाएं। पूर्व में भी बालिका का दाखिला जिलाधिकारी के निर्देशों पर स्थानीय निजी स्कूल में किया गया था। जनपद में जिलाधिकारी की अभिनव पहल से जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाने हेतु स्मार्ट सिटी लि0 के सहयोग से मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें अनावश्यक किताबें कलेक्शन सेन्टरों एवं स्मार्ट सिटी की बसों पर बनाए गए बाॅक्स में जमा किया जा सकता है। जिससे जरूरतमंद बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जा सकें।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में फुटपाथ एवं अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी मुख्यालय को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित स्टोन क्रैशर एवं खनन पट्टों की वैद्यता जांच लें, जिन खनन पट्टों स्टोन क्रैशर की अवधि समाप्त हो गई है को बंद करने के आदेश निर्गत किए जाए। प्राप्त हुई शिकायतों में कुंजा ग्रान्ट तहसील विकासनगर भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासनगर में जेसीबी ड्राईवर की लापरवाही से पुलिया टूटने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। गौरा देवीध्कन्या धन योजना कला प्राप्त न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम व्यास नेहरी पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी कालसी को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्कूल वैन के भवन स्वामी के घर के सामने पार्क किये जाने की शिकायत पर यातायात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जाए तथा भूमि विवाद के प्रकरणों पर मौका मुआवना करते हुए वस्तु स्थिति से अवगत होकर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। तथा संबंधित शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *