आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Uttarakhand Prime 24X7

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिनाँक – 03/03/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 आदतन अपराधियों, जिनके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है तथा जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी देहरादून का रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *