युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या – Uttarakhand Prime 24X7

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

दिनाँक – 04/03/2024

थाना प्रेमनगर

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7

दिनांक 04.03.2024 को चौकी झाजरा पर सूचना प्राप्त हुई कि देवभूमि यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में रहने वाले युवक शुभम द्वारा अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी गई है, सूचना पर चौकी झाजरा से पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक शुभम के रूममेट तथा वार्डन द्वारा बताया गया कि सुबह 11:00 बजे के करीब मृतक शुभम मैस खाना खाकर अपने रूम में आ गया था, काफी देर तक जब उसके द्वारा कमरा नहीं खोला तो उसके साथियों द्वारा वार्डन को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शुभम द्वारा गले में बेडशीट बांधकर वहां रखी हुई अलमारी से लटक कर फाँसी लगाई गई थी, जिसे वार्डन तथा उसके साथियों द्वारा पहले कैंपस के अंदर हॉस्पिटल में तथा उसके बाद ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया, जिनके पहुंचने के उपरान्त आज पंचायतनामे की कार्यवाही की गयी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

*मृतक का नाम तथा पता*

शुभम पुत्र श्री जयप्रकाश निवासी सुघरी जिला सिवान बिहार, उम्र 20 वर्ष,

 

वर्तमान में बीटेक द्वितीय वर्ष कंप्यूटर साइंस का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *