Dehradunउत्तराखंडक्राइम

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनाँक – 07/02/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

थाना क्लेमेंटटाउन

घटना का विवरण :-* दिनाँक 18-12-2023 को वादी निर्मल कुमार पुत्र श्री पारस राम निवासी 16/06 आर0एस0 लाइन नियर आर्मी पब्लिक स्कूल, थाना क्लेमेंटटाउन जनपद देहरादून द्वारा E-FIR के माध्यम से मुकदमा पंजीकृत कराया गया कि दिनांक 15/12/23 को उनकी स्कूटी संख्या RJ07SU 5887 होंडा एक्टिवा को उनके द्वारा पीएनबी बैंक के सामने टर्नर रोड पर खड़ा किया गया था, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया। इस सम्बन्ध में थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0- 127/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत हुआ। घटना के अनावरण हेतु थाना क्लेमेंटटाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः -*

 

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों को चैक किया गया पर अभियुक्त के संबंध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र तथा निकटवर्ती पुलिस थानों के पुराने चोरों के संबंध में गहनता से जानकारी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिस पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि थाना क्लेमेनटाउन से पूर्व में लूट कि घटना में जेल गया अभियुक्त सावन, घटना के बाद से क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। इस जानकारी पर पुलिस द्वारा अभियुक्त सावन के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए दिंनाक 06-02-24 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सावन को बार्लोगंज मसूरी से हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी तो अभियुक्त सावन के कब्जे से चोरी हुई स्कूटी कि चाबी बरामद हुई, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा स्कूटी को हरिद्वार में एक गली में लॉक कर खड़ी करने कि बात बताई गयी, घटना में चोरी स्कूटी की बरामदगी हेतु अभियुक्त को हरिद्वार ले जाया गया तो चोरी हुई स्कूटी का चौकी सप्तऋषि में लावारिश में दाखिल होना पाया गया और स्कूटी की पहचान छुपाने हेतु नम्बर प्लेट को स्कूटी से हटाया गया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा स्कूटी से हटाई गयी नम्बर प्लेट को डोईवाला क्षेत्र से बरामद किया गया। अभियुक्त को मा० न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

 

*नाम पता अभियुक्त*

 

1- सावन पुत्र गुलाब सिंह निवासी ले नंबर 12 टर्नर रोड, निकट द्वारिकापुरी, थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

 

1- मु0अ0सं0 -197/2023 धारा 379/411 IPC थाना पटेलनगर, देहरादून

2- मु0अ0सं0 -198/2023 धारा 379/411 IPC थाना पटेलनगर, देहरादून

3- मु0अ0सं0- 110/2022 धारा 392/411/34 IPC थाना क्लेमेंटटाउन, देहरादून

4- मु0अ0सं0 -127/2023 धारा 379/411 IPC थाना क्लेमेंटटाउन, देहरादून

 

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः*

 

1- स्कूटी RJ07SU5887

2- स्कूटी की चाबी

3- स्कूटी से हटाई गयी नंबर प्लेट

 

*पुलिस टीम:-*

1. उ०नि० अमरीश रावत

2. अ०उ०नि० बृजमोहन महिपाल

3. का० कैलाश पवार

4. का० रणवीर शाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button