लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दून में भी दी गई धमकी – Uttarakhand Prime 24X7

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दून में भी दी गई धमकी

दिनांक/11/12/2023

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। देशभर में आतंक का पर्याय बन चुके लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दून में भी धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी ने व्हाट्सएप पर कॉलिंग मैसेज भेज कर एक पत्रकार को और उसके परिवार को हत्या की धमकी दे डाली है हैरानी की बात यह है कि जब पत्रकार को इस प्रकार की धमकी दी गई है तो प्रदेश के व्यापारियों और आम जनता का क्या होगा यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है। रोहित छाबड़ा (राज) एक जिला स्तरीय पत्रकार है जिसको एक शोएब नामक लड़का पॉटा साहिब माजरा, जान से मारने की धमकी देता है जिस नं. से धमकी आई 7832105507 है जिसने गाली गलौच करते हुए लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकी दी कि मैं उनसे जुड़ा हूं। मैं तुझे और तेरे घर वालों को जान से मारवा दूंगा। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि मेरी परिचित एक लड़की जिसे मैं बहन की तरह मानता हूं जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा है अभी कुछ समय पहले मेरे पास फोन आया और इसने मुझे और मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा मेरी बहन, मेरे दोस्त विपुल चैधरी को भी जान का खतरा है जो कि उसने खुले आम व्हॉटएप पर जान से मारने की रिकॉडिंग भेजी है जो कि आपको दे रहे है। व्हॉट्एप पर एक ऑडियों तथा वीडियों भेजना भी अपराध है और इसने तो एक जिला स्तरीय पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *