Dehradunउत्तराखंडक्राइम

वाहन चोरी घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

घटना में शामिल 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार*

दिनांक 02-12-2023

Dehradun/uttarakhandprime 24X7 

कोतवाली मसूरी दिनांक 01-12-.2023 को वादी श्री सुरेश गोयल पुत्र श्री जयकुमार गोयल निवासी बाला हिसार मसूरी जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी सं0-UK-07-BF-8602 एक्सेस 125 चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल की गई, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02-12-2023 को घटना में शामिल अभियुक्त सौरभ पांचाल पुत्र राजकुमार पांचाल निवासी निकट वृंदा गार्डन, बंजारावाला, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून को चोरी की गई स्कूटी सं0- UK07BF- 8602 सहित बंजारावाला पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया। बरामद स्कूटी को कब्जे पुलिस लिया गया।

नाम पता अभियुक्त-

1- सौरभ पांचाल पुत्र राजकुमार पांचाल निवासी निकट वृंदा गार्डन बंजारावाला, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून

बरामदगी माल -1

-एक अदद स्कूटी सं0- UK-07-BF 8602

पुलिस टीम-

1- व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी, कोतवाली मसूरी

2- अ0उ0नि0 बुद्धि प्रकाश,

3- का0 अरविंद गुसाई

4- कां0 प्रदीप गिरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button