
दिनांक – 08/11/2023
Dehradun, Uttrakhandprime24x7
थाना रायवाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक 08/11/23 को छिद्दरवाला से 01 अभियुक्त को 04 पेटी अग्रेजी शराब को अवैध रुप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0- 248/23 धारा 60/72 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*
(1) विनोद कुडियाल पुत्र स्व0 श्री पिताम्बर दत्त कुडियाल निवासी साहब नगर छिद्दरवाला, रायवाला उम्र- 37 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
1- 04 पेटी अग्रेजी शराब
2- तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK07AG-9209 वैगनार कार सिल्वर कलर
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 कैलाश जोशी ,थाना रायवाला
2- हे0कानि0 शहवान अली
3- कानि0 सन्दीप छाबडी




