कौलागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रेरक सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – Uttarakhand Prime 24X7

कौलागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रेरक सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दिनांक/07/11/2023

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। कौलागढ़, देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आज एक दिवसीय प्रेरक सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने-अपने क्षेत्रों में माहिर पांच संस्थाऐं कर रही हैं जो पिछले एक माह से देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के राजकीय इंटर कॉलेजों के छात्रों को आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशस्त बनाने पर जोर दे रहे हैं जिसका नेतृत्व एलियन पैराडॉक्स टेक्नोलॉजीज एलएलपी के मुख्य प्रबंध निदेशक विवेक कुमार शर्मा कर रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य छात्र-छात्राओं में तार्किक सोच को बदलना और पारस्परिक कौशल को बढ़ाना था, साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों से आत्मविश्वास से निपटने के लिए सशक्त बन सके। पूरे दिन, छात्रों ने आकर्षक कार्यशालाओं, रोल-प्ले अभ्यासों, टीम-निर्माण गतिविधियों और संचार प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम में समस्या-समाधान, आलोचनात्मक सोच और प्रभावी निर्णय लेने के कौशल पर भी जोर दिया गया, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

सरकारी स्कूलों के साथ हाथ मिलाकर छात्र-छात्राओं को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण देने के लिए ज्योतिस्वर्णिम वेलफेयर सोसाइटी, द एलीट एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, एनरोल मी नाउ, ऑस्किल इंटरनेशनल होटल स्कूल और एलियन पैराडॉक्स टेक्नोलॉजीज एलएलपी एक साथ आये हैं। महिलाओं की स्वच्छता, प्रशिक्षण, कौशल विकास, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता, छात्रों को उनकी शैक्षिक और व्यावसायिक यात्राओं में सशक्त बनाना, छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान करना, कॉर्पोरेट साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट विकास, एसईओ, एनीमेशन और गेम विकास में ये संस्थाऐं माहिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *