भगवान बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन को सपरिवार पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी – Uttarakhand Prime 24X7

भगवान बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन को सपरिवार पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी

दिनांक/07/11/2023

Badrinath, Kedarnath, Uttrakhandprime24x7 

बदरीनाथ/केदारनाथ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी आज सपरिवार भगवान केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे। वह पूर्वाह्न 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे केदारनाथ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद का स्वागत किया। सांसद केदारनाथ पहुंचने पर प्रसन्नचित नजर आये उनके साथ उनकी धर्मपत्नी यामिनी गांधी, पुत्री अनुसूईया भी दर्शन को पहुंची। श्री केदारनाथ पहुंच कर सांसद केदारनाथ मंदिर पहुंचे तथा रूद्राभिषेक पूजा की तथा जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सासंद को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला लोकेंद्र रिवाड़ी ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। श्री केदारनाथ में दर्शन के पश्चात सांसद वरुण गांधी दोपहर 1 बजे सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया मंदिर दर्शन के बाद भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठ पूजा में शामिल हुए। तीर्थयात्रियों के साथ फोटो खिंचवायी तथा देवभूमि की सराहना की। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।दर्शन के पश्चात सांसद बदरीनाथ से वापस प्रस्थान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *