हार से नहीं चाहिए घबराना, बल्कि हार से सीख लेते हुए नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिएः रेखा – Uttarakhand Prime 24X7

हार से नहीं चाहिए घबराना, बल्कि हार से सीख लेते हुए नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिएः रेखा

दिनांक/17/12/2023

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित 7वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता16 दिसम्बर से शुरू हुई जिसका की आज समापन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 10 देशों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। खेल मंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया है जो कि सराहनीय है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम प्रथम और नेपाल राष्ट्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं खेल मंत्री ने जीतने वाले खिलाड़ियो को बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ ही सम्मानित किया। सभी को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि हारने से घबराना नही चाहिए बल्कि हार से सीख लेते हुए पुनः नई ऊर्जा व जोश के साथ आगे बढ़ना चाहिए।आज खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसके फलस्वरूप हम स्वयं को फिट और मानसिक रूप से स्वस्थ्य भी रख सकते हैं।

कहा कि जीवन मे शिक्षा का महत्व जितना जरूरी है आज खेल का भी उतना ही है। खेल हमे टीम भावना सिखाता है। आज देश और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निर्माण होता है और इसे आगे बढ़ाने का काम खेल करता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी,इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के चैयरमैन ड्रा० एस फारुख जी,आयोजन समिति के सचिव जावेद खान, कोरिया के ग्रेड मास्टर वोन योंग ली, नेपाल स्पोर्ट्स कॉउंसिल के सदस्य नन्दा बस्याल, आयोजन समिति सह सचिव हिना हबीब सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *