Muzaffarnagarउत्तराखंड

सुरकंडा मंदिर जबरखेत में हुआ मां की प्रतिमा का पूजन

सुरकंडा मंदिर जबरखेत में हुआ मां की प्रतिमा का पूजन

Date/25/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में मॉं सुरकंडा मंदिर जबरखेत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सुरकंडा मंदिर जबरखेत में जाकर दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी संजीत लेखवार ने प्रातः गणेश पूजन किया व उसके बाद सर्वदेवों की पूजा की। वहीं मां सुरकंडा की प्रतिमा का पूजन व स्नान करा श्रृंगार किया गया व हवन तथा आरती के बाद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ व इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर में भजन कीर्तन भी किया गया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, सीता पंवार, आशु जैन, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, सभासद विशाल खरोला, विजय बुटोला, चिंतामणि थपलियाल, अभिलाष, सपना शर्मा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता सुरकंडा के दर्शन किए व परिवार की खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button