सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंः डीएम – Uttarakhand Prime 24X7

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंः डीएम

दिनांक/23/12/2023

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक करते हुए। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए शिकायत निस्तारण के सम्बन्ध में उनकी राय भी जान लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायत लम्बित हैं ऐसी शिकायत की प्रकृति को भलीभांति समझते हुए उनके लम्बित रहने के कारण सहित आख्या प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें जांच आदि प्रकरणों से सम्बन्धित नहीं है उनका त्वरित निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर जांच हो रही है के सम्बन्ध में स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध निस्तारण करें तथा प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटिरिंग करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशकध्जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी के .के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला, मसूरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी ऑनलाईन बैठक से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *