सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Uttarakhand Prime 24X7

सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दिनांक/28/07/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। सावन के तीसरे सोमवार के पावनमौके पर धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। लोग तड़के से ही भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए लाइन में आ लगे थे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं दी हैं।

मान्यताओं के अनुसार वैसे तो सावन का हर दिन पावन माना जाता है, लेकिन इस पूरे माह पड़ने वाले हर सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार को शिव की भक्ति का सबसे अच्छा दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की कृपा अपार मिलती है। भगवान शंकर की आरती की जाती है। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यहीं से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं और जगत का कल्याण करते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार के शिव मंदिरों में भोलेनाथ शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुों ने भगवान शिव को जलाभिषेक करने के साथ ही पुष्प और पत्ते चढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *