
Date/25/08/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द में योग परिवार की तरफ से तीज महोत्सव कार्यक्रम मुख्य योग शिक्षिका संगीता सेमवाल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की सम्मानित मातृशक्ति डॉ बृजलता चैहान, मधु गुसाईं एवं शशि सिलस्वाल रही। तीज कार्यक्रम में सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र की वेशभूषा पहन के आई जिनमें गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनपुर, भोटिया एवं मैदानी क्षेत्र से प्रमुख रहीं। महिलाओं ने जमकर ग्रुप डांस एवं अपने क्षेत्रीय परिधान के साथ प्रस्तुतियां भी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी महिलाओं की सुंदर प्रस्तुतियां की सराहना की और कहा कि सभी महिलाएं योग के साथ-साथ अपनी संस्कृति का भी संरक्षण कर रही है इसके लिए उन्होंने योग शिक्षिका संगीता सेमवाल का विशेष उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग महिला 91 वर्षीय कमला देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षिका एवं कार्यक्रम संयोजिका संगीता सेमवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया और कहा कि आप सबके सहयोग से हर वर्ष तीज महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है और साथ ही रोज सुबह योगा में मातृशक्ति का दिन प्रतिदिन लगाऊ बढ़ रहा है जिससे उन सबके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को भी मिल रहा है यही हमारे लिए सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर संगीता सेमवाल के साथ योग सह शिक्षिका कुसुम पटवाल, सुमन बिष्ट, रेखा डंगवाल, बीना असवाल, ममता बहुगुणा, उमा चैहान, सुशीला सेमवाल, नीता शर्मा, मनोरमा रावत, सावित्री कुंवर आदि उपस्थित थे।




