श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहेः महाराज
श्रम विभाग द्वारा पोखड़ा मुख्यालय पर आयोजित हुआ श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर

Date/07/09/2026
Pauri/Uttarakhand prime 24×7
पौडी। चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पोखडा के ब्लॉक सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय जनता को सम्बोधित करने के साथ-साथ जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही पर ही उनका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देश भी दिया।
कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार की पहल से प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को भी मौके पर निस्तारित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिक भाई-बहन प्रदेश और देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। चाहे सड़क निर्माण हो, भवन निर्माण हो, औद्योगिक क्षेत्र हो अथवा अन्य श्रम आधारित कार्य, श्रमिकों के परिश्रम और योगदान के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
श्री महाराज ने कहा कि श्रमिक केवल श्रम नहीं करता, बल्कि अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखता है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। इसी दिशा में श्रमिकों का पंजीकरण और पंजीकरण का नवीनीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
इनमें श्रमिकों और उनके परिवारों से जुड़ी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य कल्याणकारी सहायता शामिल हैं।
इसलिए मैं सभी श्रमिक भाई-बहनों से आग्रह करूंगा कि वे अपना पंजीकरण समय पर कराएं और जिनका पंजीकरण पहले से है, वे उसका नवीनीकरण भी अवश्य कराएं। इन शिविरों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। विभाग द्वारा शिविरों के माध्यम से श्रमिकों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह सरकार की उस सोच का हिस्सा है जिसमें व्यवस्था को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर उसे जनता के द्वार तक ले जाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ष्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्रमिकों का सम्मान और उनका कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।




