शिव मंदिर में चोरी की कोशिश, बदमाशों ने की मूर्तिंयां खंडित – Uttarakhand Prime 24X7

शिव मंदिर में चोरी की कोशिश, बदमाशों ने की मूर्तिंयां खंडित

नैनीताल। नगर की लोअर मालरोड के समीप स्थित शिव मंदिर में चोरी की कोशिश की गई है। चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने मूर्तियां खंडित की हैं। मंदिर के पुजारी व नाव चलकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गई है।मंदिर के पुजारी व नाव मालिक समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि लोअर मालरोड के समीप बोड स्टैंड में शिव मंदिर के दानपात्र को तोडने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। मंदिर के पुजारी नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि मल्लीताल निवासी युवक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मूर्ति खंडित करते नजर आ रहा है। बताया कि मंदिर की तीन मूर्तियां तोड़ी गई हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *