
दिनांक – 09/02/2024
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
कोतवाली पटेलनगर
दि0 18-01-2024 को वादिनी मोना (परिवर्तित नाम) द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात शुभम नाम के व्यक्ति से हुई, इस बीच अभियुक्त लगातार उसे विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विवाह करने के लिये शुभम पर दबाव डालने पर शुभम द्वारा उससे विवाह करने से साफ इंकार करते हुए उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई। वादिनी के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार त्वरित कार्यवाही करते हुए *थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 47/24 धारा 376, 323, 504, 506 भादवि बनाम शुभम* पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 08-02-2024 को अभियुक्त शुभम पुत्र बाबूराम निवासी 48 लक्खीबाग दरभंगा बस्ती कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
शुभम पुत्र बाबूराम निवासी 48 लक्खीबाग दरभंगा बस्ती कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1- महिला उ0नि0 मीना रावत
2- हे0का0 संजय बिष्ट




