Dehradunउत्तराखंड

वीर शहीदों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

वीर शहीदों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Date/27/09/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। देश रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का पंचम दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा का आयोजन सोसाइटी ऑफ मिशन 4जीकृगौ, गंगा, गांव और गायत्री के बैनर तले नाइन पाम्स वेडिंग पॉइंट, जोगीवाला, देहरादून में किया जा रहा है।

आयोजन में शहीद परिवारों को मुख्य यजमान के रूप में सम्मान प्रदान करते हुए उनके कर-कमलों से पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। कथा का वाचन कथा व्यास आचार्य श्री श्यामसुंदर गौतम जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत रोचक एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज के मुख्य यजमान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त पांडे, शहीद सुभाष रावत, अमर शहीद हवलदार बलबीर सिंह, शहीद सुबाब सिंह सजवान जी के परिजन मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित रहे अभी तक 30 से अधिक अमर शहीदों के परिजन पूजा में शामिल हो चुके हैं।

कथा के दौरान व्यास जी द्वारा समय-समय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत से संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को मंच से सम्मानित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं में कथा के प्रति उत्सुकता, जिज्ञासा और सहभागिता बढ़ रही है।

पंचम दिवस पर देवभूमि कीर्तन मंडली, सीमाद्वार नंदा देवी कीर्तन मंडली, गुरुविहार तथा श्यामसुंदर कीर्तन मंडली, माजरी माफी सहित विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी सेवा एवं भक्ति भाव से सहभागिता की। इस अवसर पर संस्था की ओर से समस्त कीर्तन मंडलियों की सम्मानित मातृशक्ति को उपहार स्वरूप वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, शहीद परिजनों को अंगवस्त्र एवं संस्था का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ पंकज कोली संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, राकेश उनियाल, अनुज पुरोहित, के.के. रैना, प्रतिभा पाठक, वंदना रावत, कविता भट्ट, गीतांजलि, गीता बागड़ी, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाईं, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां, ईरा कुकरेती, कामना ममगाई, नीतू रावत, प्रज्ञा भारद्वाज, रामेश्वरी चैहान, ज्योतिका पांडे, दीपिका रौतेला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संस्था के मीडिया प्रभारी अनुज पुरोहित ने कहा कि यह आयोजन वीर शहीदों की पावन स्मृति को नमन करने के साथ-साथ सनातन, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button