वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर हो सरकारः सोनिया आनंद रावत – Uttarakhand Prime 24X7

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर हो सरकारः सोनिया आनंद रावत

देहरादून। सुप्रसिद्ध गायिका एव वरिष्ठ समाजसेवी सोनिया आनंद रावत ने गत दिवस भंडारी बाग में हुए हत्याकांड के स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया ने कहा कि सरकार व पुलिस के आला अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के बीचो-बीच इस प्रकार की घटना दिनदहाड़े होना पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान है। उन्होंने कहा सरकार को सभी वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील व गंभीर होना पड़ेगा क्योंकि इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सरकार ने इससे निपटने के लिए आज तक कोई भी योजना नहीं बनाई इससे सरकार की लापरवाही की पोल खुलती है उन्होंने कहा सरकार सिर्फ चुनाव तक ही सीमित है और भोली-भाली जनता यह सोच कर कि सरकार हमारी रक्षा करेगी वोट डालती है लेकिन नेता वोट लेने के बाद जनता से दूरी बना लेते हैं। वहीं उन्होंने दूसरी और पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े किए उन्होंने कहा कि शहर के बीचो बीच जहां पुलिस चैकी और कोतवाली बहुत ज्यादा दूर नहीं है वहां ऐसी घटना घटित होना अपने आप में सवालिया निशान है उन्होंने सरकार और पुलिस से इस मामले की तह तक शीघ्र अति शीघ्र पहुंचने की गुहार भी लगाई साथ ही उन्होंने संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही इस दौरान क्षेत्र के कई लोग वहां उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *