वन विभाग ने मारा छापा, कई प्रतिबंधित पक्षी बरामद – Uttarakhand Prime 24X7

वन विभाग ने मारा छापा, कई प्रतिबंधित पक्षी बरामद

दिनांक/25/04/2025

Roorkee/Uttarakhandprime 24×7 

रुड़की। शहर में वन विभाग की टीम ने पिंजरों में कैद बेजुबान प्रतिबंधित पक्षियों को कब्जे में लिया है। साथ ही शहर में इन पक्षियों का कारोबार करने वाले दो लोगों को भी वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। टीम ने दोनों कारोबारियों से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की गई। टीम को आशंका है कि इस कारोबार में अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।

रुड़की शहर के मछली मोहल्ले में पिछले काफी समय से प्रतिबंधित बेजुबान पक्षियों को पिंजरे में बंद करके कड़ाके की धूप में छत पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पक्षियों में तोते शामिल हैं। इसी बीच वन विभाग के वन दारोगा आशुतोष को सूचना मिली कि मछली मोहल्ला में बिल्डिंग की छत पर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पक्षियों को पिंजरे में बंद कर छुपाकर रखा गया है। इस सूचना पर तत्काल वन दारोगा आशुतोष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छत पर पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पक्षियों को पिंजरों में कैद किया हुआ था। इसके बाद उन्होंने सभी पिंजरों को कब्जे में ले लिया। इसी के साथ दो कारोबारियों को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद विभाग की टीम उन्हें अपने कार्यालय ले गई। वहां पर हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से वन विभाग की टीम ने पूछताछ की। टीम जानकारी जुटा रही है कि ये तोते कहां से लाए जाते थे. इनको कहां-कहां पर बेचा जाता था। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। उधर इस छापामार कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों कारोबारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *