Dehradunउत्तराखंडक्राइम

वन विभाग की टीम के साथ मारपीट तथा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल हुआ बरामद

दिनांक – 25/02/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

थाना रायवाला

दिनांक 25/02/2025 को थाना रायवाला पर वादी मनोज सिहं चौहान, वन दरोगा मोतीचूर राजाजी टाइगर रिजर्व, रायवाला ने थाना रायवाला पर अभियुक्तगणों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियो के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन कर ले जाने व सरकारी कार्य मे बाधा डालने के सम्बन्ध में थाना रायवाला पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 32/25 धारा 118(1)/132/309(1) बीएनएस व 2/27/35(7)/51 वन्यजीव (संरक्षण अधि0 ) 1972 संसोधित 2022 व 2/26 (घ) भारतीय वन ( उत्तराचल संसोधन ) अधि0 2001 बनाम नाहर सिहं आदि पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में टीम गठित कर अभियुक्तो के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 25-02-2025 को मुखबिर की सूचना पर गोडविन होटल के निकट स्थित प्लाटिंग के पास से अभियुक्त नाहर सिंह को घटना में लूटे गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

नाहर सिहं पुत्र स्व0 बुद्धी सिहं निवासी गंगा सूरजपुर कॉलोनी, हरिपुरकला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 65 वर्ष

 

*विवरण बरामदगी :-*

 

घटना में लूटा गया मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी (रंग हरा)

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 विनय शर्मा

2- अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार

3- हे0कानि0 सुधीर सैनी

4- कानि0 आनन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button